main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा

सत्ता का नशा भाजपा नेताओं पर सर चढ़ कर बोल रहा है, भाजपा जिलाध्यक्ष का अथार्टी के कर्मचारी के साथ वायरल वीडियो पर बोले सपा जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी

सत्ता का नशा भाजपा नेताओं पर सर चढ़ कर बोल रहा है ऐसा आरोप समाजवादी नेता श्याम सिंह भाटी ने भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी के ग्रेटर नोएडा अथार्टी के एक कर्मचारी को डांटने के एक वायरल वीडियो के बाद लगाया है उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा सत्ता की हनक #दिखाते भाजपा के जिला #अध्यक्ष किस #तरह से #प्राधिकरण के चतुर्थ #श्रेणी के कर्मचारी को धमकी दे रहे हैं खुलेआम बोल रहे हैं अपने अधिकारियों से बोल देना भाजपा जिलाध्यक्ष के बिना कोई कार्य नहीं होगा

इसके साथ ही सुबह श्याम सिंह भाटी ने पल्ला गांव में निवासियों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोते जाने का फोटो भी वायरल किया है उन्होंने लिखा कि भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज होकर उनके ही पैतृक गांव पल्ला गांव के लोगों ने पोस्टर पर कालिख पोत कर सम्मान बढ़ाया

वही मीडिया में आई खबरों के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने सफाई दी है कि उन्होंने सिर्फ अथार्टी के कर्मचारी को गांव में हो रहे कामों के लिए सूचित करने को कहा था अगर कोई बात गलत लगी तो मैं माफी मांग लूंगा

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button