समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी भुर्जी ने 36 कार्यकारणी कमेटी की घोषित
समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी भुर्जी ने एक महासचिव, 4 उपाध्यक्ष, 5 सचिव तथा 25 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित 36 सदस्यीय कमेटी घोषित की है। कार्यकारणी विस्तार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल की संतुति के आधार पर किया गया है
पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अनुसार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में रवि रांझा महासचिव,मजिबुल्ला राही, कमलाकांत प्रजापति, बिलाल खान, रमेश चन्द्र प्रदेश उपाध्यक्ष और अवधेश राजभर, सुमन पासवान, सिद्धांत यादव, महेन्द्र बच्चन (नट), कुलकुला ढोलकिया सचिव मनोनीत किये गए हैं।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर राम औतार शर्मा, प्रियंका माधुरी, मुरली गायक, विशु बाल्मीकि, संजय लाल, राजाराम भारती, संगीता रागिनी, राजाबाज (नट), राजाराम सविता, फूलचन्द्र शर्मा, करमचन्द्र निषाद, रमापति राजभर, आशिका मौर्या, सुजाता सिंह जाटव, साधना रानी, गया कवि (वीर राम, हरिकेश यादव, राम किशोर मुखिया, सियाराम सरोज, मोहन घायल लहरी, वीना, सरिता मौर्य, रामू गायक एवं वीरेन्द्र भुर्जी का मनोनयन हुआ है।