main newsउत्तर प्रदेशभारतलखनऊ

भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा टीम का एलान: यूपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष रहीं दर्शना सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा टीम की घोषणा आज कर दी गई। जिसमे 7 मई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीन राष्ट्रीय महामंत्री साथ राष्ट्रीय मंत्री और 1-1 कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश की महिला अध्यक्ष रही दर्शना सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना कर प्रमोट किया गया है और उत्तर प्रदेश से ही संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया । दर्शना सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश के नेतृत्व का धन्यवाद भी दिया है ।

माना जा रहा है कि दर्शना सिंह के उत्तर प्रदेश में महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में काम करने के तरीके को देखते हुए उनको राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया गया है । बीते 3 साल में दर्शना सिंह लगातार जनता के बीच रहकर कार्य करती रही हैं उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि में दर्शना सिंह काफी सक्रिय दिखी श्रमिकों को राहत सामग्री फेस मास्क जैसी आवश्यक चीजें वितरित करने उनको उनके घरों तक पहुंचाने के काम में भी लगातार उनको देखा गया ।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button