main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट

योग दिवस :बिसरख मंडल में भाजपा टीम ने किया सामूहिक योग

बिसरख मंडल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी के राधाकृष्ण पार्क एवं कुलेसरा के नवरंग पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष विजय भाटी के आदेशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।


सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में दोनों जगहों पर योगाभ्यास किया।


मंडल में योग दिवस पर आयोजित दोनों कार्यक्रम के प्रमुख महामंत्री जितेंद्र सेन जीतू ने बताया कि कार्यक्रम में 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों जगह हिस्सा लिया। मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में योग और भारतीय संस्कृति के लगातार प्रसार से भारत माँ को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने का लक्ष्य एवं करोड़ो करोड़ भारतीयों का स्वप्न जल्द ही पूरा होगा।


कार्यक्रम में बिसरख मंडल उपाध्यक्ष दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, दीपक कुशवाह, मंडल मंत्री कपिल भाटी, केशव राज, मिथलेश पटेल, आईटी संयोजक विवेक सिंह, तथा सर्वेश राय, संदीप तिवारी, आशुतोष भटनागर, कमल जैन, कमल कंबोज, गणेश चौहान, विजय राय, एकराम तोमर, सुमेश त्यागी, देवेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button