main news
ब्राह्मण महासभा के 50 लोगों के खिलाफ थाना सूरजपुर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी के कार्यालय पर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वाले ब्राह्मण महासभा के 50 लोगों के खिलाफ थाना सूरजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस संगठन के सचिन, चमन, प्रिंस, प्रवीण सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार ब्राह्मण महासभा के बैनर तले लगभग लोग आज जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। ये लोग इसका उल्लंघन कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया, तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली।