यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों की गुरुवार को घोषित कर दी है I सत्र 2021 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं तीन फरवरी से 22 फरवरी तक दो चरणों में कराई जाएंगी I पहले चरण की परीक्षा तीन फरवरी से 12 फरवरी तक जबकि, दूसरे चरण की परीक्षाएं 13 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी I
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने ये जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी. दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल की प्रैक्टिकल परीक्षा होंगी I