main newsएनसीआरदिल्ली

शर्मनाक :दिल्ली में मां बेटी से बलात्कार, पुलिस ने वीडियो वायरल के बाद पकड़े आरोपी

दिल्ली में मां बेटी से बलात्कार की शर्मनाक घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि दो युवकों ने नशे में कूड़ा बीनने वाली 18 वर्षीय लड़की और उसकी 35 वर्षीय मां के साथ बलात्कार किया जिसका वीडियो बनाया गया और वायरल किया वीडियो में एक लड़का मां को उसकी लड़की का सर पत्थर से तोड़ देने की धमकी दे रहा जिसके बाद दोनों ने बलात्कार किया।

दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो की जानकारी आने के बाद मां बेटी और दोनों आरोपियों को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति के साथ झगड़ा चल रहा था, जिस कारण वो बेघर हो गई थी। उसका पति उसे छोड़ कर गाँव भाग गया था। ऐसे में महिला और उसकी बेटी के पास किराए के लिए रुपए नहीं थे। वो दोनों ही सड़क पर रहने लगीं। वो सड़क पर सोतीं और दिन में कूड़ा बीनतीं। लेकिन, एक रात 2 बजे दो नशेड़ी युवकों की बुरी नजर उन पर पड़ी और उन्होंने डरा-धमका कर रेप की इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपितों में एक जहाँगीरपुरी का सोनू (22) है और एक जेजे कॉलोनी का उसका साथी अमित (24) है। महिला की उम्र करीब 35 साल है, जबकि उसकी बेटी 18 साल की है। वीडियो बनाने वाले युवक ने बताया कि उसने अपने एक सामाजिक कार्यकर्ता दोस्त को ये वीडियो दिया था, जिसने आरोपितों को पकड़वाने के लिए इसे वायरल किया। उसने बताया कि वो डरते-डरते वीडियो बना रहा था।

ये घटना बीते साल 29 दिसंबर की है डीसीपी विजयंता गोयल आर्य के अनुसार आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने CCTV फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपितों को धर-दबोचा।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button