उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिसरख विकास खण्ड प्रांगण में कृषि विभाग के द्वारा किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम भव्य रूप में आयोजित करते हुये भारत सरकर एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से किसानों के हितार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर किसानों को उपलब्ध कराई गई है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारित रूप से जानकारी देते हुए सभी किसानों का आह्वान किया कि सरकार निरंतर रूप से किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। अपर कृषि निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार तोमर द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा कृषको को मोती उत्पादन हेतु प्रेरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन अम्बा प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया एवं सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में किसानों के हितार्थ एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से भव्य स्टॉल भी लगाए गए। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक किसानों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा इन सीटू योजना में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र व केसीसी के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वउत्पादित उत्पादों यथा मास्क, हैंडीक्राफ्ट की प्रदर्शनी, जैविक कृषि के उत्पादनो की प्रदर्शनी व अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए। बिसरख ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में अपर कृषि निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार तोमर, जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, उपनिदेशक कृषि डॉक्टर .मनवीर सिंह, विकास खंड अधिकारी नेहा सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी तन्नवी शर्मा, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी शिवानी तोमर, सहायक निबंधक सहकारिता वी पी उपाध्याय, मत्स्य निरीक्षक धर्मराज चैहान, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मयंक राय व अन्य वैज्ञानिक, कृषि विभाग के के पी राणा, संजय तोमर व अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।