main newsघर-परिवारलाइफस्टाइल

2021 में ज्योतिर्विद रविश राय गौड़ से जानिये आपके पुरे वर्ष का राशिफल

मंगलआशा , उन्नति , नवसंचार , अपेक्षाए I कोरोना के चलते वर्ष 2020 में जीवन के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व आपदाएं, संकट और कठिनाइयां देखने को मिलीं, लेकिन अब आगे बढ़ कर 2021 को जीतने का वक्त आ गया है। इंसान ने समय के थपेड़ों से सबक लेकर इतिहास बदलना सीखा है। यह वर्ष चुनौतियों से भरा रहा, इन चुनौतियों में भी हमने नए अवसर पैदा किए, मंजिलों पर पहुंचने के नए रास्ते तलाशे।

अभी सिर्फ 2020 खत्म नहीं हो रहा है वरन इक्कीसवीं सदी का दूसरा दशक भी खत्म हो रहा है। इस दशक में हमने दुनिया को बदलते देखा। आगे भी दुनिया इसी तरह बदलेगी। बदलती रहेगी। नई मंजिलों की ओर उड़ान भरेगी। 2021 में ज्योतिर्विद रविश राय गौड़ लेकर आये हैं आपके पुरे वर्ष का राशिफल

मेष राशिफल 2021

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कार्यक्षेत्र के लिए

कार्यक्षेत्र के यह साल अच्छे परिणाम देगा, मेष राशि मे इस साल शनि का ‘शश’ नामक योग बना रहा है। जो समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा . सहनशीलता तथा परिश्रम करने की शक्ति प्रदान करेगा, भूमि, भवन से सम्बंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इस साल अनावश्यक खर्च बढेगा क्योंकी सम्पूर्ण साल राहु द्वितीय भाव में गोचर करेगा जिससे धनहानि होगी। कार्य क्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नही तो कटु वाणी से कार्यक्षेत्र पर शत्रु उत्पन होगे जो आप का नुकसान कर सकते है।
कार्यस्थल पर अधिक ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगे। यदि आप कोई नई तकनीक अपने कार्य में उपयोग में लाना चाहते हो तो यह साल उन्नति भरा रहेगा। कृषि कार्य करने वाले व्यक्ति को लाभ प्राप्त होगा। विदेशी स्रोत से आय के अच्छे लाभ प्राप्त होगे, यात्राओ से लाभ प्राप्ति के योग बनते है। गलत तरीके से धन प्राप्ति के योग बनेंगे जो आप को परेशानी मे डाल सकती है , यह आपकी छवि को खराब कर सकती है इसलिए आप विवेक से काम करे।

शिक्षा क्षेत्र के लिए

शिक्षा के क्षेत्र के जातको के लिए यह साल बेहतर रहेगा, पर थोड़े अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। वर्ष के अंत में प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी सफलता के योग बनते है।
विदेश या दूर जाकर पढ़ने के योग इस साल बनेगे। जो जातक अनुसंधान करना चाहते उनके लिए यह साल अच्छे परिणाम देगा।
परिवार के लिए
परिवार के लिए यह समय थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। वैचारिक मतभेद उत्पन्न होगे, जब साथ की आश्यकता होगी तब सहयोग प्राप्त नही होगा। साल के शरुआत में पारिवारिक रिश्ते में तनाव मध्य और अंत मे खुशियां। पिता की सेहत मे कुछ परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। पुत्र को किसी बात पर भय के योग इसलिए उनसे बातचीत करके उनके मन की स्थिति का जायजा लेते रहे।

स्वास्थ के लिए

इस साल दशम भाव में स्थित गुरु के कारण आत्मविश्वास में कमी का अनुभव होगा। आपको सतत अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच रखना चाहिए। पैरों मे दर्द, नींद की कमी और भय की समस्या हो सकती है।

प्रेम संबंधों के लिए

प्रेम संबंधों के जातकों के लिए यह साल खुशियों भरा रहेगा। आपसी रिश्तों के फरवरी से मई तक का समय विशेष अच्छा होगा। विवाह के बंधन में बं के योग बनते दिख रहे है।

पूजन

देवी कवच का पाठ, रात्रि सूक्त का पाठ, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
मेष राशि के लिए और शुभ रंग
रक्त लाल शुभ मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी नारायाय नमः

वृषभ राशिफल 2021

(इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

कार्यक्षेत्र के लिए

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु इस साल नवम भाव में गोचर करेंगे साथ ही शनि भी नवम भाव में गुरु के साथ गोचर करेंगे यह उत्तम परिणाम देगा, यह गोचर चारो और से खुशियां देगा। कार्य स्थल पर आपका प्रभाव बढेगा, आपकी बातो को महत्व दिया जायेगा। आप की प्रसिद्ध में वृद्धि होगी, आपको इच्छानुसार ट्रांसफर मिल सकता है। जून, जुलाई में कार्यस्थल पर मानसिक तनाव, हानि का योग बनता है इसलिए नया बदलाव आ सकता है , बड़े निर्णय इस समय ना ले। अगर आप अपने नौकरी में बदलाव करना चाहते हो तो यह साल अच्छा है केवल वर्ष के पहले दो महीने टाल दे, नौकरी में पदोन्नति होगी।

यह समय यात्राओं का या विदेश यात्रा का योग बनता है। धार्मिक कार्य मे भाग लेंगे, धार्मिक यात्राएं होगी, धार्मिक सेवा के कार्य मे मन लगेगा। कृषि से लाभ, नई मशीन प्राप्ति के योग, धनहानि, संपत्ति के हानि के योग बन सकते है, कुछ नया मकान या जमीन खरीद के लिए कुछ समस्या उत्पन हो सकती है, वर्ष के अंत में कार्य मे सफलता के योग है।

साझेदार के व्यापार में लेन-देन ना करें इस में धोखा मिलने की आशंका अधिक दिखाई दे रही है। इस साल साझेदार से आप से संबंध बिगड़ भी सकते हैं।

शिक्षा क्षेत्र के लिए

शिक्षा के क्षेत्र में उतार चढ़ाव रहेंगे, दूरस्थ शिक्षा से भविष्य में लाभ मिलेगा। जुलाई में कुछ समस्या, शिक्षा में रुकावटें आ सकती है पर जल्दी उनका हल हो जाएगा।
राहु इस साल आपकी राशि में गोचर करेगा इसलिए मन में कई प्रकार के विचार चंचलता, कन्फ्यूजन उत्पन होगी। विचारों पर नियंत्रण रखें और अपने एक ही लक्ष्य को याद रखें, तो भटकाव कम होगा और आप मन को केन्द्रित कर पायेंगे।

परिवार के लिए

पारिवारिक वातावरण तनाव पूर्ण और थोड़ा निराशाजक होगा। घर में धार्मिक, मांगलिक कार्य होगे, धार्मिक यात्राएं होगी, जुलाई मे यात्राएं टाल दे, पिता से लाभ प्राप्त होगा, पिता के सेहत में समस्या हो सकती है। किसी बुजुर्ग का शोक संदेश आ सकता है।
स्वास्थ के लिए
स्वास्थ को लेकर कुछ समस्या आ सकती है जिनका निदान समझ नही पाएंगे । ऎसा लगेगा बहुत बड़ी समस्या है पर ऎसा नही होगा । विचार निर्णय सतत बदलते हुए दिख रहे है। मूत्र विकार या पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

प्रेम संबंधों के लिए

प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा।

पूजा

रात मे सिरहाने एक तांबे का लोटा पानी से भरके रखे और सुबह वह जल पेड़ में डाले। शिव पूजन करना चाहिए।
वृषभ राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
सफेद ॐ नमः शिवाय ,
ॐ गोपालाय उत्तर ध्वजाय नमः

मिथुन राशिफल 2021

(का, की, कु, के, को, घ, ड, छ, हा)

कार्यक्षेत्र के लिए

व्यापार या नौकरी के स्थल पर सतर्कता बरतनी चाहिए अपने भविष्य की योजना किसी से साझा ना करे कुछ हानि के योग हैं। शनि देव इस साल आप के अष्टम भाव में गोचर करेंगे, मिथुन राशि वालों की इस साल शनि की ढैय्या रहेगी तो कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, कार्य में रुकावटे आ सकती है। वर्ष के पुर्व मे गुरु अष्टम में रहेंगे, अतः थकावट पैदा करने वाली यात्राए हो सकती हैं । धन का अधिक व्यय होगा, वर्ष के आरम्भ में जमापूंजी खर्च हो सकती है इसलिए सोच विचार कर नए निर्णय ले, वर्ष के मध्य में धन लाभ होना शुरू होंगा। वर्ष के उत्तरार्द्ध में कार्यक्षेत्र पर काफी सकारत्मक परिणाम प्राप्त होंगे, किसी वरिष्ठ वर्ग से सहयोग प्रदान होगा। जो लोग नौकरी बदलना चाहते है उनके लिए इस वर्ष का उत्तरार्द्ध का समय लाभकारी रहेगा। आप को अपने मनपसंद स्थान ट्रांसफर मिल सकता है।

शिक्षा क्षेत्र के लिए

शिक्षा के क्षेत्र मे यह वर्ष अच्छा रहेगा, जो लोग बाहर शिक्षा ग्रहण करना चाहते है उनके लिए यह समय उपयुक्त है।

परिवार के लिए

संतान और मित्रो से वैचारिक मतभेद, घर में कोई जानवर हो तो उसे भी कुछ हानि हो सकती है। यह समय कुछ चुनौती भरा हो सकता है इसलिए योगा मेडिटेशन करने से बहुत लाभ प्राप्त होगा। साथ ही छठे भाव में गोचर करने वाला केतु तनाव के बीच में भी हंसी खुशी का माहौल देगा।

स्वास्थ के लिए

कही से चोट लगने की संभावना इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें, सेहत में थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेम संबंधों के लिए

प्रेम संबंधों के लिए यह साल अच्छा रहेगा जो लोग अपने रिश्ते को विवाह बंधन मे बंधना चाहते है उनकी कामना इस साल पूरी होगी।

पूजन

पूनम व्रत, सत्यनारायण कथा हर पूनम को करना चाहिए। शनि देव की पूजा अर्चना करना उनकी कारक वस्तुओं का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
तोते जैसा हरा
ॐ क्लीं कृष्णाय नमः

ॐ ऐं ह्री क्लीम चामुण्डायै विच्चे

कर्क राशिफल 2021

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, दो)

कार्यक्षेत्र के लिए

कार्य क्षेत्र के लिए यह साल अच्छे परिणाम देगा। कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव इस साल उनके सप्तम भाव में गोचर करेंगे, कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा। काम के सिलसिले मे और शुभ कार्यों के लिए लंबी यात्राओं के योग है। व्यापार मे सफलता के अच्छे योग है, आप अगर व्यापार मे निवेश करना चाहते हो तो यह साल आपके लिए उपयुक्त है। सरकारी स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है।

पुराने कर्ज इस साल उतार पायोगे, अगर आप का कोई साझेदारी का काम होगा तो उसमे मतभेद, तनाव उत्पन्न हो सकते है। इस वर्ष शनिदेव के गोचर कारण आपको कार्यस्थल पर पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। इस साल आपका अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर विवाद या मतभेद उत्पन हो सकता है। धन को लेकर वर्ष का अंत का समय ज्यादा अच्छा रहेगा।

शिक्षाक्षेत्र के लिए

उच्च शिक्षा ले रहे जातकों को वर्ष का शुरू का और अंत का समय लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सफलता के योग।

परिवार के लिए

गोचर का सप्तम भाव का शनि कर्क राशि वाले जातकों की पत्नी की सेहत में कुछ समस्या दर्शाता है इसलिए थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। पत्नी से प्रसन्नता प्राप्त होगी, पत्नी के ज्यादा सोच के कारण कुछ वैवाहिक मत भेद भी उत्पन होते है। परिवार के साथ यात्रा के योग बनते है।


स्वास्थ के साथ

स्वास्थ को लेकर यह साल भी कुछ अच्छा नही रहेगा। सेहत का ज्यादा खयाल रखना होगा, कुछ तनाव बना रहेगा।

प्रेम संबंधों के लिए

प्रेम संबंधों के लिए यह समय ठीक है, कुछ दूरियां होगी तो वह दूरियां मिट जायेगी। विवाह के योग भी बनेगे।

पूजन

चंद्रमा के दर्शन करना, माता के या मां समान स्त्री के चरण स्पर्श, उनकी मदद करना शुभ रहेगा। गुरु की शुभता
के लिए गुरु का दान पूजन करना चाहिए।
कर्क राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
गुलाबी
ॐ हिरण्यगर्भाय अव्यक्त रूपिने नमः

ॐ नमोनारायणाय नमः

सिंह राशिफल 2021

(मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे)

कार्यस्थल के लिए

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष अनुकूल परिणाम देगा। इस वर्ष शनि देव आपके छठे भाव में साल भर गोचर करेंगे और राहु ग्रह आपके दशम भाव में गोचर करेंगे, यह दोनों ग्रहों की स्थिति आप को आप के कार्यस्थल पर शुभ परिणाम देगे। अचानक से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में काम करते है उन्हे उच्च पद की प्राप्ति, सम्मान की प्राप्ति होगी।
व्यापार मे कार्य करने वाले जातकों को नया निवेश ज्यादा नहीं करना चाहिए। जो नया कार्य शुरू करना चाहते है उन्हे विध्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह साल काफी अच्छा जाने वाला है सहयोगी आप को सहयोग करेगे। विदेश यात्रा के योग इस वर्ष बने हुए है। अप्रैल और मई के बीच वरिष्ठ वर्ग से संबंध बिगड़ेंगे या कोई आप पर दबाव बनेगा। आप के शत्रुओ से, ममेरे भाई बहन या चचेरे भाइयों से कुछ विघ्न उत्पन हो सकते है। आपके विरोधी आपसे जीत नही पाएंगे, कोई कानूनी केस होगा तो उसमे सफलता प्राप्त होगी। खुशियां प्राप्त होगी, अल्प प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी।

शिक्षा क्षेत्र के लिए

शिक्षा क्षेत्र में परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा, मिले जुले परिणाम प्राप्त होगा। जो उच्च शिक्षा के लिए नई अच्छी जगा प्रवेश लेना चाहते है तो उन्हे इस वर्ष प्राप्त होगा।

परिवार के लिए

परिवार के लिए यह साल सामान्य रहेगा, माता को कष्ट तथा वाहन से आप को परेशानी हो सकती है। थोड़े बहुत उतार चढ़ाव आयेंगे तथा केतु कुछ शोक उत्पन कर सकता है।

स्वास्थ के लिए

सेहत में छोटी मोटी परेशानी आ सकती है इसलिए सेहत का ध्यान रखने की अधिक आवश्यकता है।

प्रेम संबंधों के लिए

प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष उतार चढ़ाव वाला रहेगा।

पूजन

सूर्य को जल का अर्ध दे, ‘आदित्यहृदय स्तोत्र‘ का पाठ करें। परिवार सुख के लिए, अच्छे संबंधों के लिए देवी पूजन करना चाहिए।
सिंह राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
हल्का पीला
ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारय नमः ,

पर्वतीवल्लभाये नमः

कन्या राशिफल 2021

(टा, पा, पी, पू, पे, पो, ष, ण, ठ)

कार्यक्षेत्र के लिए

कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देगा। वर्ष के शुरु के चार महीने, पद प्रतिष्ठा के लिएअच्छे परिणाम देगे. धन के लिए वर्ष का बीच का समय थोडा उतार चढ़ाव उत्पन्न कर सकता है। कन्या राशि के जातकों के लिए शनि देव इस साल उनके पंचम भाव में गोचर करेंगे, धन सम्पत्ति के लिए यह समय अच्छा है, आय के नए अच्छे स्रोत बनायेगा। व्यापार में तरक्की के योग पर आवेश में आकर कोई निर्णय ना ले।

नौकरी बदलने के योग इस साल बनते है और आप को इस मे सफ़लता प्राप्त होगी। इस वर्ष आप को किसी सज्जन व्यक्ति की संगत और सहयोग प्राप्त होगा। आप को इस साल शासन की अनुकूलता प्राप्त हो सकती है।

व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, कार्यक्षेत्र पर महिला वर्ग से सावधान रहें और स्त्री हो तो पुरुष से सावधान रहें।

पुरानी सम्पत्ति का क्रय विक्रय हो सकता है, विदेश यात्रा के योग बनते हुए दिख रहे है।

शिक्षा क्षेत्र के लिए

विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र मे कुछ रुकावटें आ सकती है। कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।

परिवार के लिए

परिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे, संतान का जन्म हो सकता है। बडे संतान पक्ष से कुछ परेशानियां उत्पन हो सकती है।

स्वास्थ के लिए

सेहत के लिए ठीक वर्ष है, डायबिटिक, मूत्र विकार वाले जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
प्रेम संबंधों के लिए
प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा जो विवाह करना चाहते है उनके विवाह के योग है।

पूजन

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, गणेशजी को दूर्वा चढ़ना, गणेशजी की पूजा करना लाभकारी होगा।
कन्या राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
बहुरंगी
ॐ नमो प्रीं पीताम्बराय नमः ,

ॐ नमो भगवतेवासुदेवाय

तुला राशिफल 2021

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि मे इस साल गुरु का गोचर शुरू में चतुर्थ और मध्य से पंचम मे होगा। यह गोचर नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम देगा साथ ही नौकरी बदलने के योग भी बनायेगा, यह बदलाव शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और सम्मान के योग बनेंगे।

तुला राशि के जातकों के लिए शनि देव इस साल उनके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, तुला राशि वालों की इस साल शनि की ढैय्या रहेगी तुला राशि वालों पर शनि की विशेष कृपा रहती है। पर ढैय्या में उन्हे कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यों में दबाव, मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। इस वर्ष शनि की दृष्टि आपकी राशि के दशम भाव पर होगी, जिससे आपको कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। दूसरे भाव मे कर रहे केतु का गोचर कुछ धन हानि कर सकता है। भूमि, मकान या कोई प्रॉपर्टी खरीदने के पूरे योग है समाज में मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

जो जातक किसी के साथ साझेदारी में कोई व्यापार करते है तो सहयोगी से अप्रैल मई का समय अनबन, अविश्वास उत्पन कर सकता है। सितम्बर माह में कार्यक्षेत्र कुछ प्राप्ति प्राप्त हो सकती है।

शिक्षाक्षेत्र के लिए

शिक्षा ग्रहण करने वाले जातकों को वर्ष के मध्य में पंचम भाव के गोचर का गुरु शुभ परिणाम देगा। पंचम का गुरु प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता देगा। पंचम का गुरु विद्या प्राप्त के लिए शुभ रहता है।

परिवार के लिए

काम के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। संतान प्राप्ति के योग हैं, मांगलिक कार्यों घर में हो सकते है। अनावश्यक भय रहेगा

स्वास्थ के लिए

काम की ज्यादा व्यस्तता के कारण थकावट रहेगी। मन में भय उत्पन्न होगा किसी वजसे जिसे आप अपनी सकारात्मकता से दूर करना पड़ेगा, जानवरों से भय। सगे संबंधियों का शोक संदेश प्राप्त हो सकता है।
सेहत में कुछ परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है। माता को किसी तरह का कष्ट सेहना पड सकता है। मूत्र विकार उत्पन्न हो सकते है।

प्रेम संबंधों के लिए

प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा, कुछ भविष्य को लेकर भयभीत रहोगे।

पूजन

शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजन करें, जरूरत मंद लोगो को मदद करे, साथ ही देवी पूजन करें।
तुला राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
काला
ॐ तत्त्व निरंजनाय तारक रामाय नमः

साम्बसदाशिवाय नमः

वृश्चिक राशिफल 2021

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस वर्ष वृश्चिक राशि वालों जातकों के गुरु शरुआत में तृतीय भाव में और मध्य से पंचम भाव मे गोचर करेगा जो नौकरी करने वाले जातकों को विध्न बाधाओं को उत्पन्न करेगा पर तृतीय भाव का शनि शुभ परिणाम देगा। मेहनत ज्यादा करना पड़ेगी तब जाके कुछ कार्य पूरे होगे, वर्ष के मध्य से नौकरी पेशा वाले जातकों को उत्तम शुभ परिणाम देगा, आपके सहयोगी आपके प्रभाव में रहेंगे, आप को सहयोग प्रदान करेंगे। किसी काम का आलस से ना करे नहीं तो नौकरी खतरे में आ सकती है।

धन, सम्पत्ति मे यह साल वृद्धि करेगा पर अचानक अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगे, कुछ धन हानि भी होगी, कोई नई प्रॉपर्टी खरीदना लाभप्रद होगा। लम्बे समय से अटके हुए काम पूर्ण होंगे। जीवन में खुशियां महसूस करोगे, इस वर्ष यात्राओ के योग ज्यादा बनेंगे, यात्राओं से लाभ प्राप्त होंगे, भाग्य पूरा सहयोग करेगा। अगर आप किसी सहयोगी से नया व्यापार करना चाहते हो तो आप इस साल ना करे। किसी के साथ यदि साझेदारी में आप व्यापार करने में आप को सावधानी बरतनी होगी, आप को साझेदारी के काम मे हानि हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि के योग।

शिक्षाक्षेत्र के लिए

इस वर्ष आप समस्या को पार करते हुए आगे बढ़ोगे।

परिवार के लिए

आपके अपने मित्रो से वियोग, परिवार में कुछ अशांत वातावरण उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र मे सम्मान प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ के लिए

स्वास्थ को लेकर परेशानीयां बनी रहेगी, बीमारी का भय, बीमारी में धन हानि होगी। गुप्तांग, पेट में पीड़ा हो सकती है।

प्रेम संबंधों के लिए

कोई अनावश्यक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है, जिसमे धोखा होने की संभावना होगी, जिसमें बहुत सोच विचार करके निर्णय ले। 

पूजन

शिव आराधना करनी चाहिए, बुधवार को नाग देवता के दर्शन करना लाभकारी होगा।
वृश्चिक राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
गेहुआं
ॐ नारायणाय सुरसिंहाय नमः

धनु राशिफल 2021

(ये, यो, भा, भी, भू, भे, फा, ढा, घा)

धन, कार्यक्षेत्र के लिए

2021 साल धनु राशि वालों को काफी अच्छे परिणाम देगा। धनु राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा इससे कई परेशानियों का अंत होगा। किसी सरकारी संस्था से धन प्राप्ति के योग बनते है। कोई रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यह साल व्यापार और नौकरी मे पद उन्नति तरक्की करेगा। कार्य क्षेत्र पर आपका पराक्रम और उत्साह बढ़ा रहेगा। जन्म कुंडली में भी अगर शुभ ग्रह की दशा चल रही हो तो यह वर्ष मान सम्मान में वृद्धि करेगा। कार्य स्थल पर आप का प्रभाव बना रहेगा, आप के सहकर्मी आप के प्रभाव मे रहेंगे, आपको सहयोग प्रदान करेंगे। कार्य स्थल पर थोड़े बहुत बदलाव लाभ कारी सिद्ध होंगे, व्यापार मे निवेश करने के लिए यह समय शुभ है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा, इस साल धन संचय होगा।
आपके विरोधी आप का नुकसान नही कर पायेंगे। जमीन, जायदाद से संबंधित कोर्ट कचहरी के अटके हुए काम मार्च अप्रैल के दौरान सुलझते हुए दिख रहे है। वर्ष के उत्तरार्ध में विदेश यात्रा के योग बनेंगे। इस साल आप जो बोलोगे वो फलिभूत होने के योग हैं। इसलिए वाणी का प्रयोग संभाल कर करे।

शिक्षा क्षेत्र के लिए

धनु राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में यह समय बहुत सहयोगी और शुभ साबित होगा। भाग्य पूरा सहयोग करेगा, पढ़ाई में उत्साह बनेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं मे सफलता के योग हैं। उच्च शिक्षा लेने वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा उच्च शिक्षा के लिए अच्छे मार्ग प्राप्त होंगे।

स्वास्थ के लिए

स्वास्थ सामान्य रहेगा, कोई पुरानी बीमारी की समस्या का अंत मार्च अप्रैल में हो सकता है। कब्ज की परेशानी हो सकती हैं इसलिए खान पान का विशेष ध्यान रखें।

प्रेम संबंधों के लिए

प्रेम संबंधों के लिए मार्च अप्रैल का महीना ज्यादा करीबी उत्पन करने वाला है तो आप अपने रिश्ते का भविष्य देखकर ही अपने भावनाओ खर्च करे नही तो मानसिक तनाव बढ़ेगा, थोड़ी सावधानी से रिश्तों मे आगे बढ़ाए। बाकी संबंधों मे हसी खुशी बनी रहेगी।

परिवार के लोग

परिवार वातावरण खुशियां भरा रहेगा, मार्च मे भाई बहन से कोई लाभ प्राप्त होगा। संतान कोई समस्या हो सकती है इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें, घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। आपको अपने घर से दूर रहने के योग बनेंगे।

पूजा

इष्टदेव की आराधना करने से लाभ मिलेगा, कुछ शनि के उपाय करना लाभदायक होगे। इस के अलावा कुछ ना कुछ शनि का दान, घर में कुछ धार्मिक पूजन करना लाभ करी होगा।
धनु राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
लाल , भूरा
ॐ श्रीं देवकी कृष्णाय ऊर्ध शान्ताय नमः

मकर राशिफल 2021

(भो, जा, जी, खा, खी, खु, खे, खो, गा, गी)

इस वर्ष गुरु और शनि आपकी ही राशि में गोचर करेंगे मकर राशि शनि देव की ही राशि में गोचर करेंगे। गुरु का आपकी ही राशि में गोचर करने से बोहत बड़े खर्चे को आप को झेलना पड़ेगा। इस वर्ष आप के मन मे दूसरो के लिए ज्यादा बुरे विचार आ सकते है। जन्म भूमि से दूर जाने के योग बनेंगे, व्यापार के लिए यात्राए करनी पड़ेगी।
शनि देव मकर राशि में गोचर करेंगे मकर राशि वालों के लिए यह साढ़ेसाती का द्वितीय चरण होगा, जिसके कारण वरिष्ठ वर्ग से कुछ दबाव बनाने की संभावना बनेगी। कार्य में कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती है।
धन संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त होगी, कार्यों में सफलता के योग, पिता से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार तनाव बनेगा, पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा, मान सम्मान प्राप्त होगा।

शिक्षाक्षेत्र के लिए

शिक्षार्थी के लिए यह वर्ष अनुकूल परिणाम देगा, गुरु की पंचम दृष्टि आपके पंचम भाव पर है जो प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र सफलता देता है।

परिवार के लिए

घर से दूर रहने के योग बनेंगे, पारिवारिक खुशियां प्राप्त हो सकती है।

स्वास्थ के लिए

सेहत में कुछ उतार चढ़ाव रहेंगे पर कुछ पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।

प्रेम संबंधों के लिए

सामान्य वर्ष रहेगा, दोस्तों के प्रभाव में आके कोई निर्णय ना ले। गलत संगती से बचें

पूजन

हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से शनि देव की पूजा अर्चना करने से शनि देव की वस्तुओं का दान करने से लाभ प्राप्त होगा।
मकर राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
स्लेटी
ॐ श्रीं वत्सलाय नमः

कुंभ राशिफल 2021

(गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह साल चुनौती भरा रहेगा। कार्य स्थल पर कोई नए बदलाव नहीं करना चाहिए, व्यापार में नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, व्यापार में भी लाभ कम हानि के ज्यादा योग है इसलिए बहुत सोच विचार करके कोई भी काम करे।

कुंभ राशि वालों के लिए शनि देव इस साल उनके बाहरवें भाव में गोचर करेंगे, कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण रहेगा। कुंभ राशि वालों के यह समय परेशानियां बढ़ने वाला रहेगा। कोई नई भूमि या जायदाद आप खरीदना चाहते हो तो उसको बहुत जांच के उपरान्त खरीदे। यात्रा में खर्च अधिक होगा, इस साल हर चीज में आप को खर्च अधिक होगा। कोई जमीन या जायदाद भी अगर आप बेचना चाहते हो तो उसमे समस्या आयेगी। शत्रुओं द्वारा कुछ परेशानियों का सामना करना पड सकता है। इस वर्ष थोड़ा अकेलापन बढ़ेगा आप को अपने सकारात्मक सोच से नियंत्रण करने की आवश्यकता है। वर्ष के मध्य से कार्यक्षेत्र पर अच्छे परिणाम मिलेंगे, धन की समस्या का अंत धीरे धीरे वर्ष मध्य से होगा।

शिक्षाक्षेत्र के लिए

शिक्षा ग्रहण करने वाले जातकों को पैसे की समस्या आ सकती है इसलिए पैसों का उपयोग सही तरीके से करे। मानसिक स्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है, वर्ष के मध्य से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

परिवार के लिए

परिवार कुछ समस्या उत्पन हो सकती है, पारिवारिक वियोग उत्पन हो सकता है। जीवन साथी का स्वास्थ खराब रहेगा जिससे धन का व्यय होगा। व्यर्थ की यात्रा या भटकाव होगा।
इस वर्ष आप परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते है।

प्रेम संबंधों के लिए

प्रेम संबंधों में उतार चढ़ावरहंगे , जून जुलाई का महीना कुछ बेहतर रहेगा।

पूजन

‘कनक धारा स्रोत‘ का पाठ करें, शनि देव की साढ़ेसाती के लिए शनि देव का पूजन करने।
कुंभ राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
हल्का भूरा
ॐ श्रीं उपेन्द्राय अच्युताय नमः

मीन राशिफल 2021

(दी, दू, दे, दो, चा, ची, थ, झ, ञ,)

मीन राशि के जातकों के लिए इस वर्ष गुरु का गोचर ग्यारहवे भाव में शुभ अवसर प्रदान करेगा। व्यापार में नई योजाएं बनायेगे जो लाभकारी सिद्ध होगी। मीन राशि के जातकों के लिए शनि देव इस साल उनके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, यह शनि काफी सकारातमक परिणाम देंगे, धन, सम्पत्ति में वृद्धि होगी, संस्थाओं से धन प्राप्ति के योग बनेंगे, आपको अपनी मित्रो का सहयोग प्राप्त होगा, कार्य स्थल पर सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, विरोधियों पर आप विजय प्राप्त करोगे। वरिष्ठ अधिकारी से आप को सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा में पदोन्नति प्राप्त होगी । विदेशी स्रोतों से धन लाभ होगा, प्रॉपर्टी खरीदने बेचने से लाभ मिलेगा।

शिक्षाक्षेत्र के लिए

शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटें आयेगी कुछ मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे, नौकरी चाहने वाले जातकों को नौकरी प्राप्त होंगी।

परिवार के लिए

परिवार के लिए यह अच्छा रहेगा, पति पत्नी के रिश्ते मधुर रहेंगे, संतान से मधुर संबंध बढ़ेंगे।
स्वास्थ के लिए
स्वास्थ के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा।

प्रेम संबंधों के लिए

प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, प्रेम संबंधों के लिए यह समय महत्वपूर्ण बदलाव करेगा, जो विवाह करना चाहते है उनके विवाह हो सकते है।

पूजन

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना, साई मंदिर में दर्शन करना, विष्णु भगवान की पूजा करना शुभ होगा।
मीन राशि के लिए शुभ मंत्र और शुभ रंग
मछली जैसा चमकता सफेद
ॐ क्लीं उद्धृताय उद्धर्णीय नमः

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button