हाथरस में सोमवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने उपर स्याही फेकने वाले आरोपी दीपक शर्मा की फोटो ट्वीट की जिसमें वह यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के साथ दिख रहा है।
जानकारी के अनुसार मामले में आरोपी दीपक शर्मा खुद को धार्मिक संगठन राष्ट्र स्वाभिमान दल का संस्थापक बताता है I गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने दो साल पहले उसे भारतीय तथा अफगान छात्रों के बीच तनाव पैदा करने के आरोप में नामजद किया था
अब कुछ समझना बाक़ी है क्या? ये है वो आरोपी जिसने हमला किया साथ में हैं ADG Law & Order प्रशान्त कुमार और पुलिस सुरक्षा में हम लोग थे योगी जी अपनी काली करतूतों को काली स्याही के पीछे ना छिपायें सामने से गोली चलवाओ। pic.twitter.com/bffGTF7f6k
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 5, 2020
ट्वीट में संजय सिंह ने कहा कि अब कुछ समझना बाक़ी है क्या? ये है वो आरोपी जिसने हमला किया साथ में हैं ADG Law & Order प्रशान्त कुमार और पुलिस सुरक्षा में हम लोग थे योगी जी अपनी काली करतूतों को काली स्याही के पीछे ना छिपायें सामने से गोली चलवाओ।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री arvind केजरीवाल ने भी संजय सिंह पर स्याही फेकने वाले के बारे में कहा संजय जी UP सरकार के अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ आप निडर हो कर बोलते रहे हैं उन्होंने आप पर 14 FIR की, दफ़्तर सील किया पर आपको गिरफ़्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो आज हमला करवा दिया। ये UP सरकार में बैठे लोगों की पराजय और बदहवासी दिखाता है इसका मतलब आप सही रास्ते पर हैं
संजय जी UP सरकार के अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ आप निडर हो कर बोलते रहे हैं
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 5, 2020
उन्होंने आप पर 14 FIR की, दफ़्तर सील किया पर आपको गिरफ़्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो आज हमला करवा दिया। ये UP सरकार में बैठे लोगों की पराजय और बदहवासी दिखाता है
इसका मतलब आप सही रास्ते पर हैं https://t.co/ANqmR0kZOO