main newsएनसीआरदिल्ली

सरिता विहार मंडल में किसान मोर्चे का हुआ गठन

सरिता विहार मंडल में मंडल अध्यक्ष भाजपा पवन पांडेय की उपस्थिति में किसान मोर्चा की स्थानीय इकाई के मंडल अध्यक्ष संजीव कौशिक द्वारा किसान मोर्चे का गठन हुवा एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं का सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि भाजपा दिल्ली ने अपने संगठन के नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब स्थानीय तौर पर इकाइयों के गठन की प्रक्रिया के कार्य को युद्ध स्तर पर तेज कर दिया गया है । मंडल उपाध्यक्ष पंचदेव शुक्ल के अनुसार सरिता विहार मंडल बहुत तीव्र गति से अपने मंडल के इकाई निर्माण के कार्य मे लगा हुआ है।

मंडल उपाध्यक्ष पवन पांडेय के नेतृत्व में लगातार स्थानीय इकाइयों के गठन की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। चयन प्रक्रिया के मुद्दे पर एनसीआर खबर से बातचीत में मंडल उपाध्यक्ष पंचदेव शुक्ला बताया कि कार्यकर्ताओं के चयन में बहुत ही पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि पिछले बिधान सभा, लोकसभा चुनावों ने जो जमीनी कार्यकर्ता स्थानीय तौर पर मेहनत किये हों और संगठन के लिए निःस्वार्थ भाव से समय दिए हों उनको चिंहित किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में संगठन की स्थानीय इकाइयों में स्थान दे कर सम्मानित किया जा रहा है।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button