कल्याण सिंह कोरोना संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती, उनके निधन की खबरे झूठी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ठीक है I कुछ मीडिया पोर्टल्स पर आ रही उनके निधन की खबर गलत है I आपको बता दें कि कल यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका नमूना लिया था।

लेकिन कुछ उत्साही न्यूज़ पोर्टल ने सबसे तेज खबर देने के चलते उनके निधन की खबरे छाप दी I जिसके बाद लोगो में हडकंप मच गया I एनसीआर खबर आपको बता रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ठीक है उनके पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया ने भी इस अफवाहों के चलते ट्वीट किया कि वो ठीक है

दरअसल आजकल सोशल मीडिया पर किसी भी नेता अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होते ही उनके निधन की खबरे सबसे पहले देने का ट्रेंड चल गया है और कुछ खबरिया न्यूज़ पोर्टल भी उसी से खबरे बना देते है I जो बाद में गलत पाई जाती है I