दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा लाये गए अध्यादेश के खिलाफ राज्यसभा में समर्थन मागने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार को लखनऊ में सपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के साथ मुलाकात की। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी थे। आपस में बात करने के बाद अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के लोगों ने लंबा संघर्ष किया। वोट डालकर सरकार को चुना और उम्मीद करते हैं कि उनकी जरूरतें पूरी हों। 2015 में हमारी सरकार बनी। 2 महीने बाद मोदी सरकार ने हमारी पावर छीन ली। उसके बाद भी हम भारी बहुमत से जीते, क्योंकि जनता हमारे साथ थी। लेकिन फिर से हमारे खिलाफ राजनीति की गई। हमारी सरकार फिर से बनते ही केंद्र सरकार ने अधिकारियों को विनियमित करने की शक्ति हमसे छीन ली।
अखिलेश यादव ने कहा, “अगर हम पूरे यूपी का लॉ एंड ऑर्डर देखें तो लगातार यूपी में कार्यवाहक DGP क्यों हैं? इसका मतलब क्या है? जबकि सबसे ज्यादा महिलाएं और बेटियां यूपी में असुरक्षित हैं। नोएडा में आए दिन घटनाएं हुआ करती हैं।