प्रदेश कार्यकारिणी के लिए एक हफ्ते बाद ही उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के 6 क्षेत्रों के क्षेत्र अध्यक्षों की जारी सूची में भाजपा ने दलित, जाट, ब्राह्मण, कायस्थ, ठाकुर और वैश्य सभी को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है
जानकारी के अनुसार पश्चिम क्षेत्र में मोहित बेनीवाल, ब्रज क्षेत्र में रजनीकान्त माहेश्वरी, कानपुर क्षेत्र में मानवेंद्र सिंह, अवध क्षेत्र में शेष नारायण मिश्रा, काशी क्षेत्र में महेश श्रीवास्तव और गोरखपुर क्षेत्र में डॉ धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।