नोएडा ट्रैफिक पुलिस और 7X वेलफेयर टीम ने डीएनडी पर चलाया जागरूकता अभियान

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चलते रविवार को नोएडा ट्रैफिक पुलिस और 7X वेलफेयर टीम के सौजन्य से डीएनडी पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसमे टीम के सदस्यों द्वारा हाथ मे विभिन्न प्रकार के संदेशात्मक पोस्टर पकड़ कर दिल्ली से नोयडा और नोयडा से दिल्ली दोनो तरफ आने-जाने वाले लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

लोगो को सही लेंन में चलने , बेल्ट लगाने और कम स्पीड में चलने के लिए बताया गया।

कार वाले, ट्रक वाले जो भी उधर से गुजर रहे थे उन्होंने टीम के सदस्यों का मनोबल बढ़ाने के लिए तालिया बजाकर उत्साहवर्धन किया।

कुछ 2 पहिया वाले बिना हेलमेट के थे जिन्हें हेलमेट के बारे में बताया गया। अगले सप्ताह भी जागरूकता अभियान किसी और चैराहे पे रखा जाएगा।

इस अभियान में 7x वेलफेयर टीम के सदस्यों के साथ विंग कमांडर बक्शी, ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह, राजीव कुमार ट्रैफीक टीम के साथ और अतुल चौधरी का साथ भी मिला।

टीम लगातार पिछले कई महीनों से सड़क सुरक्षा का अभियान चला रही है और ट्विटर के माध्यम से भी सुझाव और जागरूकता जारी रहती है।

-7X वेलफेयर टीम

Share This Article
हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है