उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी की खबर

उज्जैन से अपराधी विकास की गिरफ्तारी की खबर आ रही है उज्जैन के डी एम् ने इस खबर की पुष्टि की है । बताया जा रहा है विकास दुबे की गिरफ्तारी महाकाल मंदिर से हुई है मीडिया में आ रही जानकारी के अनुसार विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था और यहां उसने खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर शोर मचाया कि वह विकास दुबे है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पर महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगी निजी एजेंसी के गार्डों ने उसे पकड़ा और पुलिस को खबर की गई। उसे महाकाल मंदिर से पहले महाकाल थाना ले जाया गया। इसके बाद किसी अन्य स्थान पर ले जाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

विकास दुबे के पकड़े जाने को लेकर एक जानकारी यह भी सामने आई है कि दुबे सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी उसे चौकी लेकर पहुंचे।‌बाद में उज्जैन एसपी मनोज सिंह दुबे को गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम ले गए।

इससे इससे पहले विकास को लेकर नोएडा में होने की तमाम खबरें आई पहले यह भी बताया गया कि कल शाम विकास फिल्म सिटी नोएडा में किसी चैनल में सरेंडर कर सकता है उसके बाद नोएडा फिल्म सिटी में तमाम पुलिस फोर्स जमा हो गई । लेकिन उज्जैन से विकास की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया कि विकास को शातिर अपराधी था वह लगातार भ्रम फैला रहा था

आपको बता दें कि आज सुबह ही विकास दुबे के दो और साथी प्रभात मिश्रा व बउआ दुबे गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बताया कि कानपुर पुलिस टीम फरीदाबाद में गिरफ्तार विकास दुबे के खास प्रभात मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी तभी बीच रास्ते में प्रभात ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने भी गोली चलाई तो प्रभात घायल हो गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास का दूसरा साथी बउआ दुबे भी इटावा में मारा गया। यह जानकारी इटावा एसएसपी आकाश तोमर ने दी।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है विस्तृत जानकारी के लिए अपडेट करते रहें