क्षेत्र में विकास कार्यो पर अपनी पीठ थपथपाने वाली एक बायेर्स असोसिएशन पर आज भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया ने सुबह सुबह तीखा कटाक्ष किया I ग्रेनो वेस्ट में आज हुई बारिश के बाद उन्होंने सुबह सुबह ट्वीट किया कि सुबह सुबह देखा बारिश हो रही है, सामाजिक संस्था को बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होंने आज एक्सटेंशन में बारिश करवा दी।
सुबह सुबह देखा बारिश हो रही है, सामाजिक संस्था को बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होंने आज एक्सटेंशन में बारिश करवा दी।
— रवि भदौरिया (@ravibhadoria) July 19, 2020
🙏🙏🙏
भाजपा कार्यकर्ता संजय पराशर ने भी इस पर चुटकी ली और कहा मौसम को खुशगवार बनाने के लिए सामाजिक संस्था को पकौड़ी बनवाने चाहिए यह नेक काम कोई भी कर दे भला हो उसका
मौसम को खुशगवार बनाने के लिए सामाजिक संस्था को पकौड़ी बनवाने चाहिए यह नेक काम कोई भी कर दे भला हो उसका
— संजय पाराशर (@sanjayganga) July 19, 2020
असल ये बीते दिनों एक सोसाइटी के आगे की सड़क पर सामाजिक संस्था का क्रेडिट लेना भाजपा सांसद विधायक पर सवाल बन गया था जिसके बाद भाजपा संगठन ने इन सभी कार्यो के लिए भाजपा विधायक तेजपाल नागर जी के प्रयासों की जानकारी सोशल मीडिया पर डाली थी I साथ ही सवाल भी उठाये थे की आखिर कोई सामाजिक सनसथा विधायक केकार्यो में अपना श्रेय कैसे बता सकती है I उसके बाद कई दिनों से चल रही ये लड़ाई अब बारिश करवाने जैसे क्रेडिट तक आ गयी है