बिसरख मंडल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियो में भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक टीमों की घोषणा

बिसरख मंडल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियो में भाजपा का विस्तार अभियान शुरू हो गया है इसी क्रम में 8 सोसायटियो 4th एवेन्यू, 5th एवेन्यू, 6th एवेन्यू, 14th एवेन्यू, पंचशील हायनिष, पंचमुखी अपार्टमेंट, हवेलिया वेलेंशिया, ईको विलेज 3 में भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक टीमों की घोषणा की गयी।

सोसायटी की टीमों एवं समस्त कार्यकर्ता बंधुओं को बधाई एवं सन्देश देते हुए मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया ने कहा

प्रिय नवनियुक्त साथियों
आज आप सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से आधिकारिक रूप से जुड़े हैं। हो सकता है आपको ऐसा लगे इसमें ऐसा क्या है जिससे उत्साहित हों।
भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक मिशन है एक उद्देश्य है।
माँ भारती को विश्वगुरु के पद पर आसीन करना यही एकमात्र लक्ष्य है, राष्ट्रवाद के लिए सर्वस्व न्योछावर करना यही एकमात्र लक्ष्य है।
इस पार्टी से जुड़ने के लिए कोई विशेष कोर्स नहीं करना पड़ता, मात्र राष्ट्रप्रेम मन में हो, भारत माता और भगवा ध्वज यही ह्रदय में हो।
पार्टी का एक मात्र उद्देश्य है।
नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट।
हम अपने आप को पार्टी और इस उद्देश्य को समर्पित कर दें मात्र यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
हम शायद आगे न हों, किंतु माँ भारती विश्वगुरु के पद पर आसीन हों यही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।
राजनीति हमारे लिए मात्र सेवा का ध्येय हो। मानव मात्र की सेवा हमने माँ सीता रसोई से की, आगे भी हमें ऐसा करना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।
एकजुट, एकसाथ एक लक्ष्य, भारत माता की जय, जय श्री राम।
आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद
आपका अपना,
रवि भदौरिया