कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक और बढ़ गई है। इस कारण दिल्ली मेट्रो सेवा भी 31 मई तक यात्रियों के लिए बंद रहेगी। यह जानकारी डीएमआरसी ने ट्वीट के जरिेए दी है।
ट्वीट के अनुसार लॉकडाउन के विस्तार के मद्देनजर मेट्रो सेवाएं 31 मई तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगी। हमारी हेल्पलाइन सेवा 155370 भी उपलब्ध नहीं होगी। आप हमें helpline@dmrc.org पर संपर्क कर सकते हैं।