main newsएनसीआरदिल्ली

लॉकडाउन-4 भी आएगा, 20 लाख करोड़ की पैकेज का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देश के नाम अपने संबोधन में लॉकडाउन-4 के नए रंगरूप में आने की घोषणा कर दी है। इससे पहले राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम ने लॉकडाउन पर उनसे 15 मई तक सुझाव देने को कहा था। पीएम ने अपने संबोधन में ही अगला लॉकडाउन कैसा होगा उस बारे में संकेत भी दे दिया है। उन्होंने अपने भाषण में इशारा किया है कि इस लॉकडाउन में छूट का दायरा ज्यादा बड़ा होगा।

राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए, इस पैकेज में Land,Labour,Liquidity और  Laws,सभी पर बल दिया गया है।

ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है। आर्थिक पैकेज देश की विकास यात्रा को नई गति देगा।

पीएम मोदी ने कहा कि इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

पीएम के बयान को कोरोना से लड़ने के लिए नए तरह के प्रोटोकॉल बनाया जाएगा। इसमें लॉकडाउन से निकलने के तरीके शामिल, अर्थव्यवस्था को शुरू करने और सामान्य जीवन की बहाली के तरीके शामिल हो सकते हैं। पीएम ने कहा कि यह वायरस भारत को पीछे नहीं धकेल सकता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इस बात पर एकमत है कि यह वायरस लंबे समय तक हमारी जिंदगी की हिस्सा रहने वाला है। ऐसे में हम इसका बंधक बनकर नहीं रह सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, भारत आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व के सामने भारत का मूलभूत चिंतन, आशा की किरण नजर आता है। भारत की संस्कृति, भारत के संस्कार, उस आत्मनिर्भरता की बात करते हैं जिसकी आत्मा वसुधैव कुटुंबकम है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है, तो आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता। भारत की आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, सहयोग और शांति की चिंता होती है। ये आपदा भारत के लिए एक संकेत लेकर आई है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब हम इन दोनों कालखंडो को भारत के नजरिए से देखते हैं तो लगता है कि 21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना नहीं, ये हम सभी की जिम्मेदारी है। विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है- आत्मनिर्भर भारत।  एक राष्ट्र के रूप में आज हम एक बहुत ही अहम मोड़ पर खड़े हैं। इतनी बड़ी आपदा, भारत के लिए एक संकेत लेकर आई है, एक संदेश लेकर आई है, एक अवसर लेकर आई है। उन्होंने कहा कि जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई (PPE) किट नहीं बनती थी। एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था। आज स्थिति ये है कि भारत में हर रोज  2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं। पीएम मोदी बोले- कोरोना संकट के सामने थकना, हारना, झुकना मंजूर नहीं। पीएम मोदी बोले, एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button