main newsएनसीआरदिल्लीराजनीति

FIR की राजनीती : पत्रकारों के बाद अब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई रिपोर्ट

देश में पत्रकारों के खिलाफ FIR लिखवाने के मोहोल में अब राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप के बाद FIR लिखवाने की भी नयी परम्परा की शुरुवात होने जा रही है I इस मुहीम के सबसे पहले शिकार भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा बने हैं I संबित भाजपा के सबसे तेज तर्रार प्रवक्ता माने जाते है और विरोधियो पर अपने तबज कसने में माहिर माने जाते है

जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास का आरोप है कि भाजपा नेता ने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड कर विवादित बातें लिखी हैं।

संबित पात्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोपों के तहत छत्तीसगढ़ में भी एफआईआर दर्ज की गई है। रायपुर के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने बताया कि सोमवार शाम को छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रमुख पूर्णाचंद पाढ़ी द्वारा सिविल लाइन थाने में पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। पाढ़ी ने दावा किया है कि पात्रा ने कश्मीर मुद्दे, 1948 के सिख विरोधी दंगे और बोफोर्स घोटाले के संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए। ऐसे समय में जब देश कोविड-19 संकट से जूझ रहा है सोशल मीडिया पर ऐसी बातें करना न केवल विभिन्न धार्मिक समुदायों को उकसाना है बल्कि इससे शांति भंग होने की आशंका भी है।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर हरीश रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है। आरोप लगाया कि पात्रा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अनर्गल टिप्पणी की है। हरीश रावत ने आरोप लगाया कि संबित पात्रा ने 10 मई को ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाया लगाए हैं।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button