बालीवुड एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई में निधन हो गया है , वो ६७ साल के थे I ऋषि कपूर को कल रात ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद दिल्ली में उनकी बेटी रिधिमा कपूर ने मुंबई जाने की परमिशन भी सरकार से मांगी थी
ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे I वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला I वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला I नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं हैं I ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं