GNW के इरॉस सम्पूर्णम के निवासियों ने कुछ अलग अंदाज़ में होली और विमेंस डे मनाया। इरॉस सम्पूर्णम के निवासियों ने होली के मौके पे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जहा सबसे खास विमेंस फैशन शो रहा, जहा सभी महिलाओं ने अपने अंदाज में नारी सक्ती का परिचय दिया। इस कार्यक्रम को जज करने पहुंचे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर Dr. हरीश रावत, जो कि लोट ऑफ लाफटर योगा के संस्थापक है। जिन्होंने डिप्रेशन से लोगो को दूर करने का संकल्प लिया है, अपने योगा के माध्यम से।
होली समिति के सदस्य श्याम ठाकुर का कहना है कॉरोना के डर से ऊपर उठ कर सम्पूर्णम निवासियों ने एक साथ आकर सौहार्द्र का परिचय दिया है। हमें कॉरोना वायरस से डरने कि नहीं जागरूक होने की जरूरत है, इसी मौके पे एक स्पेशल सेशन भी रखा गया, जहां Dr. कंचन गुप्ता द्वारा मिथकों से दूर रहने और एहतियात बरतने के बारे में बताया गया। इस मौके पे अंकित आयरन, दीपक चैटर्जी, नवनीत जुनेजा, अक्षय कुमार, मनोज, रुचि, सुरेश मौर्या, अमित एवम् अन्य सदस्य मौजूद रहे।