नोएडा के एक फाइव स्केटार होटल से कोरना सस्पेक्ट एक मा और उसके बच्चे को निकाले जाने की खबर सामने आ रही है , बताया जा रहा है कि सेक्टर-18 में फाइव स्टार रेडिसन होटल ने लंदन से आई महिला और उसके बच्चे को जबरन होटल से निकाल दिया है।
होटल के अनुसार महिला में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे। वहीं महिला के अनुसार महिला में में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को होटल रूम में रुकने का आदेश दिया था। मामला पुलिस में जाने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने महिला और उसके बच्चे को ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में भर्ती किया है।
वहीं होटल प्रबंधन के सूत्रों के अनुसार उस महिला के के संपर्क में होटल मैनेजमेंट के 14 लोग सम्पर्क में आए हैं। 19 मार्च को महिला ने होटल में चेक-इन किया था। स्वास्थ्य विभाग और होटल प्रबन्धन अब पूरे परिसर को सेनेटाइज कर रहे हैं।