एनसीआर खबर डेस्क I कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है I इसके बाद गौतम बुध नगर में कांग्रेस से डा अरविन्द सिंह चौहान होंगे I जिसके बाद गौतम बुध नगर में समीकरण एक बार फिर से बदल सकते है I अब अगर इस सीट पर बीजेपी ने ब्राह्मण प्रत्याशी पर ही जोर रखा तो ठाकुर, गुर्जर कायस्थ बीजेपी की जगह कांग्रेस को वोट कर सकते है
कौन है अरविन्द सिंह ?
अरविंद सिंह नोएडा के सेक्टर 61 में रहते हैं पहले वो बसपा में रहे है और 2014 में अलीगढ़ से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।जिसमे भाजपा के सतीश गौतम से वह चुनाव हार गए थे। अरविंद सिंह के पिता जय प्रताप सिंह भी बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश के मंत्री रह चुके हैं। ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय भी अरविंद सिंह का है।
अरविंद सिंह का नाम काग्रेस में पिछले दिनों तब चर्चा में आया जब पूरे लोकसभा क्षेत्र में उनके नाम की होर्डिंग्स लग गई।चर्चा है कि अरविंद सिंह को अलीगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने का मन पिता जयवीर सिंह ने बनाया था। गोटी न बैठने के बाद काग्रेस का रुख किए।
एनसीआर खबर लोकसभा चुनावों पर विशेष कवरेज कर रहा है आप राजनैतिक खबरे , विज्ञापन भेजने के लिए आप हमें 9654531723 पर काल या व्हाट्सअप्प कर सकते है I