एन सी आर खबर डेस्क I बाबा रामदेव ने एक बार फिर भ्रात रत्न के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है उन्होंने कहा, ‘महर्षि दयानंद और स्वामी विवेकानंद का योगदान राजनेताओं या कलाकारों से कम है क्या? आज तक एक भी सन्यासी को भारत रत्न क्यों नहीं मिला? मदर टेरेसा को दे सकते हैं क्योंकि वह ईसाई हैं, लेकिन सन्यासियों को नहीं क्योंकि वे हिंदू हैं, इस देश में हिंदू होना गुनाह है क्या?’
रामदेव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 70 साल में एक भी संन्यासी को भारत रत्न नहीं दिया गया, चाहे वह महर्षि दयानंद, स्वामी विवेकानंद या शिवकुमार स्वामी ही क्यों न हों। इसके साथ ही अब ये बहस फिर से शुरू हो गयी है की क्या कांग्रेस ने भी धार्मिक राजनीती की है