दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली आज होगी. इस रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के नाराज नेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा शामिल होंगे.
AAP प्रवक्ता संजीव निगम की मानें तो राज्यसभा सदस्य संजय सिंह गाजियाबाद की ओर से पद यात्रा करते हुए नोएडा में मॉडल टाउन गोल चक्कर सेक्टर-62 में शनिवार 12:30 बजे प्रवेश करेंगे।
रैली के चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष केपी सिंह, जिला प्रभारी सीएम चौहान, दिल्ली के विधायक नरेश बाल्यान, नोएडा अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने निरीक्षण किया।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अंदर तो लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है लेकिन दिल्ली से बाहर नोएडा में उनकी पहली रैली होगी. माना जा रहा है कि यहां पर वो चुनाव संबंधी कुछ ऐलान कर सकते हैं.