काले हिरण शिकार मामले में सलमान ख़ान दोषी करार, बाकी सब बरी

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

मुंबई। काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर अदालत ने सज़ा सुना दी है! प्राप्त पहली जानकारी के अनुसार सलमान ख़ान को दोषी करार दिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया है! सलमान को क्या सज़ा दी गयी है, इसका भी अभी इंतज़ार है। सलमान के वक़ील इसको लेकर अभी बहस कर रहे हैं।

बता दें कि फैसले से पहले बुधवार को ही सलमान ख़ान, सैफ़ अली ख़ान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे जैसे सितारे जोधपुर पहुंच गए थे। आज सुबह से ही कोर्ट के बाहर पुलिस के कड़े इंतजाम भी किये गए थे। स्थानीय लोगों में भी इस केस को लेकर काफी जिज्ञासा बनी हुई थी।

सूरज बड़जात्या की फ़िल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान एक और दो अक्टूबर 1998 को जोधपुर के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने के आरोप में सलमान, सैफ अली ख़ान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और जोधपुर निवासी दुष्यंत सिंह आरोपी रहे हैं। इस मामले में बहस पहले ही पूरी हो चुकी थी और सबको फैसले का इंतज़ार था और फैसला सलमान के खिलाफ गया है!

 

सलमान के खिलाफ दो मामले कोर्ट में लंबित थे, जिनमें अवैध हथियार (लाइसेंस अवधि समाप्त) रखने का भी मामला था। इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान को बरी कर दिया था। हालांकि विश्नोई समाज ने इस फैसले के ख़िलाफ़ अलग से चुनौती दी है। सलमान पर अब तक 4 केस दर्ज हुए थे जिनमें से 3 में वो बरी हो चुके हैं। ये चौथा और आखिरी केस था।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे