2G स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपी बरी हो गए हैं। लेकिन अब भी कई सवाल अनुत्तरित रह गए हैं। ये सवाल सीएजी की रिपोर्ट और सीबीआई की जांच से निकले हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 2G स्पेक्ट्रम घोटाले के सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि सीबीआई इस मामले में दोषियों के खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रही है। लेकिन कुछ सवाल के जबाव अब भी नहीं मिले हैं।
1. क्या 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला हुआ ही नहीं था?
2. क्या CAG की इतने बड़े घोटाले की जांच निराधार थी?
3. CBI पिछले 10 वर्षों से किस बात की जांच कर रही थी?