main newsएनसीआरदिल्लीराजनीति

एलजी ने किया बहाल मैक्‍स हॉस्‍पिटल का लाइसेंस, अरविंद केजरीवाल ने किया था रद्द

राजधानी दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस फैसले पर रोक लगा दी है जिसमें उन्होंने शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया था। हॉस्पिटल के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई इस महीने तब की गई जब हॉस्पिटल प्रशासन ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया। बाद में जिंदा बच्चे को शव रखने वाले एक बैग में सील कर उसे माता-पिता के हवाले कर दिया। लेकिन बैग में हरकत होने पर जब उसे खोला गया तो शिशु जिंदा था। इसपर केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घटना को गंभीर चूक करार देते हुए हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया। इसकी पुष्टि तब खुद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की थी।

वहीं जैन के फैसले के बाद हॉस्पिटल ने उप राज्यपाल के समक्ष उनके फैसले को चुनौती दी थी। जिसके बाद इस फैसले पर अब उप राज्यपाल ने रोक लगा दी है। बता दें कि केजरीवाल सरकार के इस फैसले पर पूर्व में दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार को प्राइवेट हॉस्पिटल को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button