main newsउत्तर प्रदेशभारतराजनीति
तय हुआ समाजवादी व कॉंग्रेस का गठबंधन – लखनऊ में राज बब्बर और नरेश उत्तम ने की घोषणा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो चुका है। लखनऊ में नरेश उत्तम और राज बब्बर ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की I दोनो पार्टी अब मिलकर चुनाव लड़ेंगी। सत्ताधारी समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से 298 पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और 105 सीटें अपने घटक दल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। वहीँ समाजवादी पार्टी ने 77 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। दादरी और जेवर की सीटकांग्रेस के खाते में जाने की चर्चा है I