main newsएनसीआरदिल्ली

‘आप’ की महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, शारीरिक संबंध बनाने का था दबाव

पार्टी बनाई  जा  सकती  है  लेकिन  लोगो  का  चरित्र नहीं  बदला  जा  सकता  है I आम   आदमी  पार्टी  में  भी ऐसे  लोगो की एक  पूरी  ज़मात शामिल हो  गयी  है  जो  महिलाओं के  शोषण करने  में  लगे  है  I महिलाओं  को   आगे  बदने  के  लिए  शारीरिक संबंध तक  बनाने पड़ रहे  है  या  उसके  लिए दबाब बनाया  जा  रहा  है  I नरेला थाना इलाके में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर अश्लील टिप्पणी करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद से आरोपी उसे लगातार धमका रहा था। बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता ने महिला व आरोपी का समझौता भी कराया था। नरेला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार महिला कार्यकर्ता ने नरेला स्थित अपने घर में मंगलवार दोपहर को जहर खा लिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर महिला को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि महिला इस बात से परेशानी थी कि आरोपी रमेश भारद्वाज लगातार उसे धमका रहा था और पार्टी उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पार्टी उस पर समझौते का दबाव बना रही थी।

क्योंकि आरोपी आप के एक विधायक का बहुत करीब है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी रमेश गिरफ्तार भी हुआ था। आरोप है कि रमेश ने महिला कार्यकर्ता को पार्टी में आगे बढ़ाने का झांसा दिया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला ने पहले भी खुदकुशी का प्रयास किया था।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button