main newsPunjabभारत

सेलि‌ब्रिटी सांसद ने 18 साल बाद मांगा पत्नी से तलाक

बालीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के बाद एक और सेलि‌ब्रिटी 18 साल बाद पत्नी से अलग होने जा रहे हैं। ये सेलि‌ब्रिटी हैं पंजाब के आप सांसद और मशहूर कॉमेडियन भगवंत मान।

आप नेता व संगरूर के सांसद भगवंत मान जल्दी ही अपनी पत्नी से अलग हो जाएंगे। भगवंत मान और उनकी पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने आपसी सहमति से शुक्रवार को जिला अदालत में तलाक के पेपर दाखिल किए हैं। अदालत ने केस की अगली सुनवाई एक अक्तूबर 2015 निश्चित की है।

जानकारी के मुताबिक सांसद भगवंत मान शुक्रवार शाम अपनी पत्नी इंदप्रीत कौर के साथ अदालत पहुंचे। उनके साथ वकील भी थे। उन्होंने अतिरिक्त सेशन जज पीपी सिंह की अदालत में तलाक के पेपर दाखिल किए। उन्होंने अदालत में तर्क दिया है कि वह अपने जीवन में काफी व्यस्त हो गए हैं।

इससे एक दूसरे को उचित समय नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। वहीं, दूसरी तरफ मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि वह भारत में रहते हैं। जबकि उनकी पत्नी कैलिफोर्निया में रहती हैं। इससे वह एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे।

इसीलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि यह घरेलू मामला है। इसके बाद वह अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए। जिक्रयोग है कि दोनों की शादी को करीब 18 साल के करीब हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक भगवंत मान के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे कुछ समय पहले भारत आए थे, लेकिन उनका दिल नहीं लगा था। इसके बाद उन्होंने वापिस जाने का फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से दाखिल किए गए दस्तावेजों में भी यह चीज मानी है कि उन्होंने बच्चों को इंडिया में सैटल करने की काफी कोशिश की थी। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।

अदालत में जो पेपर दाखिल इसमें भगवंत मान ने कहा कि जब तब बच्चे 18 साल के नहीं हो जाते हैं। तब तक भगवंत मान दो हजार अमेरिकन डॉलर बच्चों को देंगे। वहीं, कैलिफोर्निया में जो भगवंत का मकान है। उस मकान की किश्तें भी भगवंत मान ही भरेंगे।

भगवंत मान ने जब लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। उस समय उनकी पत्नी ने भी उनका पूरा साथ दिया था। उनके चुनावी हलके में उन्होंने भी कई रैलियां की थी।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button