पुलिस के साथ संघर्ष में सचिन पायलट सहित 40 घायल

जयपुर। केंद्र के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं आैर पुलिस के बीच संघर्ष में सचिन पायलट सहित 40 लोग घायल हो गए। घायलों में 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बताया गया है कि पुलिस ने कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर जाने से रोका इसी दौरान दोनों के बीच झड़प हुई।