main newsएनसीआरभारतराजनीति

भाजपा में आते ही कृष्णा ने अलापा ‘कांग्रेस मुक्‍त भारत’ का राग

नई दिल्ली। भाजपा में शामिल होते ही पूर्व कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का राग अलापना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में इसलिए शामिल हुई हैं ताकि आम जनता की भलाई के कामों को वह आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए ही भाजपा में आई हैं।

अन्ना की सहयोगी किरण बेदी, आप की वरिष्ठ नेता शाजिया इल्मी, आप के बागी विनोद कुमार बिन्नी के बाद अबकांग्रेस का बड़ा चेहरा कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। कृष्णा तीरथ ने आज दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

संप्रग-2 सरकार में महिला विकास मंत्री रही कृष्णा तीरथ आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलीं। शाह से मिलने के बाद कृष्णा तीरथ ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। दिल्ली की राजनीति में पकड़ रखने वाली कृष्णा तीरथ चार बार विधायक रह चुकी हैं।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button