main newsभारतराजनीति

पार्श्‍व गायक कुमार सानू ने ली भाजपा की सदस्‍यता

नई दिल्ली। पार्श्व गायक कुमार सानू ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इसके बाद वह औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। पार्श्व गायक के तौर पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब उन्होंने राजनीति में भी परचम लहराने का विचार किया है। गायक से अभिनेता बने सानू को इससे पहले शायद ही कभी राजनीतिक दलों या राजनीतिक हस्तियों के बीच देखा हो। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज उन्हें पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा में कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी सफल पारियां खेली हैं। इस फहरिस्त में अब सानू का भी नाम जुड़ गया है।

कुमार सानू को पार्श्व गायक के तौर पर पांच बार बेहतरीन पार्श्व गायक के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2009 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। कोलकाता विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक सानू दिवंगत किशोर कुमार के बड़े फैन भी हैं। इसलिए उनके गाने में किशोर दा की छवि भी साफतौर पर दिखाई देती रही है। सानू का फिल्मी करियर 1986 में तीन कन्या से शुरू हुआ था। यह एक बांग्लादेशी फिल्म थी। इसके बाद मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह ने उन्हें हिंदी फिल्म आंधियां में गाने का मौका दिया। इसके बाद उन्होंने पार्श्व गायक के तौर पर नई बुलंदियों को भी छुआ।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button