main news

अमर सिंह हो सकते है भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है। इस समय वह राष्ट्रीय लोकमंच के अध्यक्ष है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के नेता और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात की। दोनों लोगों के बीच करीब दो घंटे की मीटिंग चली। हालांकि अमर सिंह ने इसे महज एक औपचारिक मुलाकात बताया और भाजपा में शामिल होने की बात खारिज कर दी। अमर सिंह बोले कि हम दोनों लोग पुराने दोस्त हैं।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के मंच पर दिखने के कारण यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि वो दोबारा सपा में वापसी कर सकते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया, साफ हो गया है कि फिलहाल उनके लिए सपा के दरवाजे बंद हैं।

गौरतलब है कि साल 2010 में अमर सिंह ने मुलायम सिंह से विवाद के बाद अपना अलग रास्ता चुन लिया था। उन्होंने अपनी अलग पार्टी भी बनाई लेकिन सियासी मैदान में उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। दिलचस्प बात यह है कि अमर सिंह के एसपी छोड़ने के बाद पार्टी में आजम खान की वापसी हुई थी। अमर सिंह और आजम खान दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी हैं और उन दोनों का एक साथ समाजवादी पार्टी में रहना नामुमकिन माना जाता है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button