महाराष्ट्र में भाजपा को बढ़त, शिवसेना दूसरे नंबर पर

महराष्ट्र में गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे परली सीट से आगे चल रही हैं। राज्य में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में वो भी शामिल हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चह्वाण कराड़ सीट से आगे चल रहे हैं। 140 सीटों के ताजा रुझान में भाजापा 65 और शिवसेना 31 सीटों पर आगे है।

महाराष्ट्र में 100 सीटों के रुझान में भाजपा 48 सीटों पर आगे थी जबकि शिवसेना 23 सीटों के साथ दूसरे नंबर थी।

महाराष्‍ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता आरआर पाटिल पीछे चल रहे हैं। वे राज्य सरकार में गृहमंत्री हैं।

महाराष्ट्र में 73 सीटों के रुझान में भाजपा 35, शिवसेना 19, कांग्रेस 13 और एनसीपी चार सीटों पर आगे थी। रुझानों की मानें तो भाजपा दोनों राज्यों में बहुमत की ओर बढ़ रही है।

कांग्रेस नेता नारायण राणे भी पिछड़ गए हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस-एनसीपी सरकार के कई मंत्री पिछड़ रह‌े है। 160 सीटों के रुझान में भाजपा 72 सीटों पर आगे है।

महाराष्ट्र में गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे परली सीट से आगे चल रही हैं। राज्य में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में वो भी शामिल हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चह्वाण कराड़ सीट से आगे चल रहे हैं। 140 सीटों के ताजा रुझान में भाजापा 65 और शिवसेना 31 सीटों पर आगे है।

महाराष्ट्र में 100 सीटों के रुझान में भाजपा 48 सीटों पर आगे थी� जबकि शिवसेना 23 सीटों के साथ दूसरे नंबर थी।