main news

गोल्डेन टोबैको कंपनी के अध्यक्ष संजय डालमिया गिरफ्तार

09_07_2014-9sanjay9d1मुंबई। देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे गोल्डेन टोबैको कंपनी (जीटीसी) के अध्यक्ष संजय डालमिया को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। 540 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को डालमिया की तलाश थी। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।

मुंबई के पुलिस उपायुक्त केएमएम प्रसन्ना के मुताबिक, कोलकाता एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने रविवार को डालमिया को रोक लिया। वह देश से निकलने की फिराक में थे। एक दिन पहले मंगलवार को डालमिया को मुंबई लाया गया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 2012 में आर्थिक अपराध शाखा ने डालमिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ 540 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इस साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका रद करते हुए 11 अप्रैल तक सेरेंडर करने का निर्देश दिया था। आत्मसमर्पण की समय सीमा बीत जाने के बाद अपराध शाखा ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी की थी।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button