करारी हार से बिखरने लगी AAP, टेंशन में केजरीवाल

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

पिछले साल दिल्ली में विधानसभा चुनावों में चमत्कारी जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनावों में इतना जबरदस्त झटका मिला है जिसकी उसे उम्मीद नहीं थी।

चुनाव में पटखनी खाने के बाद ‘आप’ दिल्ली में अपना कुनबा बचाने की कोशिश में जुट गई है। शनिवार को पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर मौजूदा विधायकों की बैठक बुलाई।

इसमें विधायकों का मन टटोलने के साथ ही उन्हें चुनावों की तैयारी करने का आदेश दिया गया। इसमें एमसीडी की खामियों को उजागर करने के साथ बिजली-पानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की बात कही गई।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तिलक लेन स्थित केजरीवाल के आवास पर एक घंटे से ज्यादा चली बैठक में विधायकों से उनके इलाके के राजनीतिक समीकरण और भाजपा की गतिविधियों पर चर्चा हुई।

इस दौरान विधायकों से कहा गया कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से निराश होने की जरूरत नहीं है। चुनाव होने पर पार्टी दोबारा दिल्ली की सत्ता हासिल करेगी।

सूत्र बताते हैं कि इसके साथ ही विधायकों को टिकट पक्का होने का आश्वासन देने के साथ चुनाव की तैयारियां करने को कहा गया। इस दौरान कहा गया कि दिल्ली से कांग्रेस का सफाया हो गया है। लिहाजा सीधी लड़ाई भाजपा से है। इसमें भाजपा शासित एमसीडी की खामियां मददगार साबित हो सकती हैं।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे