main newsकारोबारफाइनेंसशेयर मार्किट

एक्जिट पोल ने बाजार को दी रफ्तार, रुपया मजबूत

13_05_2014-13marketमुंबई। देश में चुनाव के मद्देनजर आए विभिन्न एक्जिट पोल का सीधा असर बाजार पर हुआ है। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की बढ़त के साथ 59.7 पर पहुंच गया। बाजारों की धमाकेदार शुरुआत के साथ सेंसेक्स 23730 और निफ्टी 7080 पर खुले। शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी ने 7100 का स्तर पार कर लिया। वहीं, सेंसेक्स 24000 के करीब पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में एसजीएक्स निफ्टी 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 7130 के स्तर पर है। निक्केई 1.6 फीसदी चढ़ा है। कॉस्पी 1 फीसदी मजबूत हुआ है। ताइवान इंडेक्स, हैंग सैंग में 0.25 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि शंघाई कंपोजिट सुस्त है।

सोमवार को भी अमेरिकी बाजारों में जोश नजर आया था। एसएंडपी 500 1 फीसदी चढ़कर रिकॉर्ड 1897 पर बंद हुआ था। डाओ जोंस भी 0.7 फीसदी की तेजी के साथ रिकॉर्ड 16695 पर पहुंचा था। नैस्डैक कंपोजिट करीब 2 फीसदी चढ़कर 4144 पर बंद हुआ। जबकि रुपया सोमवार को 60.05 पर बंद हुआ था।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button