main newsएनसीआरदिल्लीराजनीतिलोकसभा चुनाव२०१४

भाजपा ने तय किए दिल्ली के अपने 7 सूरमा

narendra-modiलोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिल्ली भाजपा की तरफ से सातों लोकसभा सीटों के लिए पैनल लगभग तैयार है। लेकिन अंतिम मुहर 13 मार्च को भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी।

दिल्ली की जंग जीतने के लिए भाजपा इस बार महारथियों के साथ ही नए और प्रवासी चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है, साथ ही जातीय समीकरण पर भी खासा ध्यान है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार पैनल में प्रमुख नाम सुब्रह्मण्यम स्वामी, एमजे अकबर, उदित राज, सुधांशु मित्तल, डॉ. हर्षवर्धन, महेश गिरी, नलिन कोहली, किरण बेदी, आशीष सूद, मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा समेत कई नाम हैं। लेकिन अभी सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button