भारती ने पूछा, मोदी जी ने आपको कितने पैसे दिए?
अफ्रीकन महिलाओं के मामले में महिला आयोग की सख्ती के बाद दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने आयोग के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।
शनिवार को मीडिया से बातचीत में सोमनाथ भारती ने आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह को कांग्रेस का सदस्य बताया और आयोग पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
उनसे इस्तीफे को लेकर एक सवाल पूछा गया तो वे रिपोर्टर पर ही भड़क गए और उससे पूछ डाला, ‘मोदीजी ने आपको कितने पैसे दिए हैं?
विवाद के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है वो गलत है और ये भाजपा की साजिश है। भाजपा मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रही है। मैं भाजपा के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा।