main newsएनसीआरदिल्ली

बागी बिन्नी को आप ने थमाया नोटिस

आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी को नोटिस थमा दिया है।

लक्ष्मी नगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी की बगावत पर आम आदमी पार्टी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को पार्टी ने बिन्नी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसमें पार्टी ने बिन्नी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बिन्नी को इसका जवाब शनिवार शाम पांच बजे तक देना होगा। इसके आधार पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति इस बारे में फैसला लेगी।

बिन्नी ने बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया था। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए उन्हें तानाशाह तक कह डाला था। इसके तुरंत बाद पार्टी की तरफ से जवाब देते हुए वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने बिन्नी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई बात कही थी।
इसी कड़ी में शुक्रवार को राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों के बीच मामले में चर्चा हुई। इसमें बिन्नी को कारण बताओ नोटिस देने का फैसला किया गया। नोटिस में कहा गया है कि बिन्नी ने पार्टी व उसके संयोजक पर आधारहीन आरोप लगाए हैं। इससे मामला सीधे-सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई का बनता है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button