main newsउत्तर प्रदेशभारतराजनीति

‘बुलबुला है अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी’

mulayam-singh-yadav-527006f2ed1cc_exlदिल्ली के राजनीतिक हालात विषम हो चुके हैं। दिल्ली गवर्नर रूल की तरफ बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी उभर कर आई है, लेकिन यह बुलबुला है।

उत्तर प्रदेश में ऐसी पार्टियों का कोई असर नहीं होगा। यह कहना है समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का। वे बुधवार को शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. आरएस पारीक के यहां शादी समारोह में शिरकत करने आए थे।

पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता के दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं वहां समाजवादी पार्टी पहले से मजबूत नहीं थी। लिहाजा हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं था। अन्य पार्टियों को इस बारे में गंभीरता से सोचना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश की सरकार बेहतर काम कर रही है।

लोकसभा चुनाव में ऐसे दस राज्यों के बराबर सीट तो हम अकेले उत्तर प्रदेश से ही लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि देश में थर्ड फ्रंट का गठन चुनाव बाद ही होगा।

पूर्व सांसद अतीक अहमद को समाजवादी खेमे में शामिल करने के सवाल पर मुलायम सिंह थोड़े असहज जरूर हुए, लेकिन उन्होंने मामले को टाल दिया।

राज्यसभा के लिए कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी को सपा के समर्थन के सवाल पर भी मुलायम सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। मुलायम सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा पहुंचे थे। यहां से वे सीधा डॉ. पारीक के आवास पर गए। नव दंपति को आशीर्वाद दे करीब आधे घंटे बाद रवाना हो गए।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button