main newsएनसीआरदिल्लीराजनीति

शीला, केजरीवाल का मुकाबला करेंगे बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता

sheila-dikshit-527a38a4e1377_exlदिल्ली में होने वाले चुनावी घमासान में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ अपने वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को मैदान में उतार दिया है।

भाजपा ने नई दिल्ली सीट से विजेंदर गुप्ता को चुनाव में उतारने का फैसला किया है। इस सीट पर वह सीएम शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मुकाबला करेंगे।

विजेंद्र गुप्ता भाजपा में वरिष्ठ नेता है और नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी के पूर्व चैयरमेन भी रह चुके हैं। विजय गोयल से पहले गुप्ता ही प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष थे।

इससे पहले दिल्ली में नई ताकत बनकर उभरी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। ऐसे में तीन दिग्गज नेताओं के एक ही सीट से उतरने पर मुख्यमंत्री के लिए जीत टेड़ी खीर साबित हो सकती है।

चार सीटों पर चुनाव लड़ेगा अकाली दल
एनडीए का अहम हिस्सा अकाली दल दिल्ली में चार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। भाजपा मुख्यालय में आज केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में अकाली दल के साथ दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए समझौता हुआ।

समझौते के तहत अकाली दल चार सीटों पर चुनाव लडेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में भी दोनों के बीच समझौता हुआ था और अकाली दल चार सीटों पर चुनाव लडा था किंतु एक भी सीट नहीं जीत पाया था।

इस बार के चुनाव में अकाली दल को भाजपा ने चार बार से अपने कब्जे में रही हरीनगर सीट को भी दिया है। यहां से भाजपा के हरशरण सिंह बल्ली लगातार चार बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इसके अलावा अकाली दल बादल को राजौरी गार्डन, शाहदरा और कालका जी सीटें दी गई हैं। इन तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

पिछले विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने जंगपुरा, राजौरी गार्डन, आदर्श नगर और शाहदरा से भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल पर ही चुनाव लड़ा था। राजौरी गार्डन से कांग्रेस के दयानंद चंदीला, आदर्श नगर से दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल और शाहदरा से यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व ऊर्जा मंत्री नरेंद्रनाथ विधायक हैं

आइए आपको बताते हैं किस सीट पर किसको टिकट मिला है…

निर्वाचन क्षेत्र संख्या और नाम कैंडिडेट के नाम
1 नरेला नीलदमन खत्री
2 बुराड़ी श्रीकृष्ण त्यागी
5 बादली विजय भगत
6 रिठाला कुलवंत राणा
8 मुंडका मनोज शौकीन
9 किरारी अनिल झा
10 सुल्तानपुर मजारा (SC) सुशीला बगाड़ी
12 मंगोलपुरी (SC) रामकिशोर नारवरिया
13 रोहिणी जयभगवान अग्रवाल
14 शालीमार बाग रवींद्र बंसल
15 शकूरबस्ती श्यामलाल गर्ग
16 त्रिनगर नंदकिशोर गर्ग
17 वजीरपुर महेंद्र नागपाल
18 मॉडल टाउन अशोक गोयल
19 सदर बाजार जयप्रकाश
20 चांदनी चौक सुमन गुप्ता
21 मटिया महल मो. निजामुद्दीन ऐडवोकेट
22 बल्लीमारन मोतीलाल सोढी
23 करोल बाग सुरेंद्र रतावल
24 पटेल नगर पूर्णिमा विद्यार्थी
25 मोती नगर सुभाष सचदेवा
26 माड़ीपुर कैलाश संकला
27 राजौरी गार्डन अकाली दल
28 हरि नगर अकाली दल
29 तिलक नगर राजीव बब्बर
30 जनकपुरी जगदीश मुखी
31 विकास पुरी किशन गहलोत
32 उत्तम नगर पवन शर्मा
33 द्वारका प्रद्युम्न राजपूत
34 मटियाला राजेश गहलोत
35 नजफगढ़ अजीत खड़खड़ी
36 विजवासन सतप्रकाश राणा
37 पालम धर्मदेव सोलंकी
38 दिल्ली कैंट करण सिंह तंवर
39 राजेंद्र नगर आर. पी. सिंह
40 नई दिल्ली विजेंद्र गुप्ता
41 जंगपुरा पंकज जैन
42 कस्तूरबा नगर शिखा राय
43 मालवीय नगर आरती मेहरा
44 आर के पुरम अनिल शर्मा
45 महरौली प्रवेश वर्मा
47 देवली (SC) गगनश्रीलाल प्रधान
48 आंबेडकर नगर (SC) खुशीराम
49 संगम विहार डॉ. एस. सी. एल. गुप्ता
50 ग्रेटर कैलाश अजय मल्होत्रा
51 कालकाजी अकाली दल
52 तुगलकाबाद रमेश बिधूड़ी
53 बदरपुर रामवीर बिधूड़ी
55 त्रिलोकपुरी (SC) सुनील वैद्य
56 कोंडली (SC) दुष्यंत गौतम
57 पटपड़गंज नकुल भारद्वाज
58 लक्ष्मी भारद्वाज अभय वर्मा
59 विश्वास नगर ओ. पी. शर्मा
60 कृष्णा नगर डॉ. हर्षवर्धन
61 गांधीनगर आर. सी. जैन
62 शाहदरा अकाली दल
64 रोहतास नगर जितेंद्र महाजन
65 सीलमपुर कौशल मिश्रा
66 गोंडा साहिब सिंह चौहान
67 बाबरपुर नरेश गौर
68 गोकुलपुरी रंजीत कश्यप
70 करावल नगर मोहन सिंह बिष्ट

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button