main newsउत्तर प्रदेशभारतलखनऊ

यूपी चुनाव 2022 :अरविंद शर्मा को भाजपा प्रदेश संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया

यूपी चुनाव के मद्देनजर भाजपा लगातार अपने संगठन के विस्तार में लग गई इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्र से भेजे गए रिटायर्ड अधिकारी और एमएलसी एके शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है

कौन है अरविंद कुमार शर्मा

अरविंद कुमार शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं वह गुजरात कैडर में प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी लोगों में उन्हें माना जाता है लगभग 3 महीने पहले उनको स्वैच्छिक रिटायरमेंट के बाद यूपी की राजनीति में भेजा गया था जहां उन्हें एमएलसी चुना गया जिसके बाद बीते कई हफ्तों से उनके उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरें मीडिया में चलती रही और लगातार मुख्यमंत्री और अरविंद कुमार शर्मा के बीच में तनाव की खबरें भी आम हो रही थी

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति से मिले जिसके बाद इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा और अब संगठन में उनको प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया है उनके साथ ही दो अन्य लोगों को भी संगठन में जगह दी गई है

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीताशाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर)को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button