केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के सुत्याना गांव के पास स्थित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र पहुंचे। यहां पर उन्होंने चार करोड़वां पौधा लगाया। अमित शाह सीआरपीएफ के आठ विभिन्न परिसर में 15 नवनिर्मित भवनों का भी ई-उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारिक दिन भर तैयारियां में जुटे रहे।
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) समूह केंद्र में 4 करोड़'वें पौधे का रोपण किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान 12 जुलाई, 2020 को गृह मंत्री द्वारा शुरू किया गया था। pic.twitter.com/v8XvDYTxZG