आपका स्वास्थ्यलाइफस्टाइल

दांतों के दर्द से राहत के लिए करें इन अंगों की मसाज

toothache-1-1-52305c7e0e6a0_exlदांतों में दर्द, मसूड़ों से खून या फिर जबड़ों में सूजन, मुंह से जुड़ी समस्याएं बहुत तकलीफ देती हैं। पेनकिलर दवाओं से कुछ समय के लिए इनके दर्द के भूलना तो संभव है लेकिन इनसे स्थायी तौर पर छुटकारा आसान नहीं है।

एक्यूप्रेशर तकनीक से शरीर के कुछ अंगों पर मसाज करके दांतों के दर्द और इनसे जुड़ी कई समस्याओं में आराम पाया जा सकता है। जानिए, शरीर के किन अंगों की मसाज करके आप दांतों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

चेहरे पर मसाज
चीकबोन के निचले प्वाइंट को हाथों से टटोलें और आंखों की पुतली के ठीक नीचे वाले दोनों प्वाइंट्स पर दबाव बनाएं। पहले धीरे-धीरे और फिर तेज दबाव बनाएं। इससे दांतों के दर्द में आराम तो होगा ही, साथ ही सिर दर्द और साइनस के दर्द से भी राहत मिलेगी।

जबड़े पर मसाज
जबड़े के ऊपर और नीचे के हिस्से को जोड़ने वाले प्वाइंट पर उंगलियों से दबाव बनाएं। पहले उस हिस्से पर हल्का दबाव बनाएं और फिर तेज करें। इससे जबड़ों और दांतों के दर्द में आराम होता है। इसके अलावा, यह गले की खराश से भी आराम दिलाता है।

कंधे पर मसाज
कंधों पर हाथ से हल्की मसाज करें फिर कंधे की सीध में बाजू पर दो उंगलियों से दबाव बनाएं। चार से पांच सेकंड बाद दबाव छोड़ दें। इससे दांतो के दर्द, कंधे के दर्द, कोहनी के दर्द आदि में आराम मिलता है।

हथेली पर मसाज
गर्भवती महिलाएं इस प्वाइंट पर मसाज न करें। अंगूठे और उंगली के बीच के हिस्से पर उंगली से दबाव बनाएं और पांच से छह सेकंड बाद छोड़ दें।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button