बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार (25 अक्टूबर) को भाजपा व केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रदेश व कुछ अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव के मददेनजर तीन तलाक एवं एक समान नागरिक संहिता जैसे शरीयत से जुड़े धार्मिक मुद्दों को लेकर नया विवाद खड़ा कर रही है जो कि अति-निन्दनीय है। मायावती ने एक बयान में कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है तबसे भाजपा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संकीर्ण, साम्प्रदायिक व कट्टरवादी एजेण्डे को किसी-न-किसी रुप में देश के लोगों के ऊपर थोपने में लगी हुई है। उन्होंने कहा, ‘ताजा विवाद में मुस्लिम पर्सनल ला व तीन तलाक के शरीयत से सम्बंधित मुद्दे तथा अत्यन्त ही संवेदनशील कामन सिविल कोड (एक समान नागरिक संहिता) के मसले को छेड़ दिया गया है। इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान होने का दर्जा छीन कर एक सुलझे हुये मामले को दोबारा से शुरू कर विवाद पैदा कर दिया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुस्लिम और उनके शरियत में बीजेपी और प्रधानमंत्री का पड़ना देश हित में नहीं है। वह भी ऐसे वक्त में जब चुनाव आने वाले हैं।’
एन सी आर खबर ब्यूरो
हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं
Related Articles
नोएडा के सेक्टर 12 मे श्रीमद भागवत जी कथा का होगा भव्य आयोजन, कलश यात्रा निकलेगी आज
September 3, 2023
रविवार विशेष : मिग्सन अल्टिमा में बच्ची के गाल पर आवारा कुत्तों के काटने से उठते सवाल, सोसाइटी बेहतर जीवन शैली के लिए बनाई गई थी या कुत्तो और बिल्लियों के साथ रहने के लिए
September 12, 2021
देश की खास जनता आम जनता से डरी रही
April 21, 2013

